Posted By Boby Bhati
Breaking News : आठ मार्च को एनटीपीसी दादरी टाउनशिप पर शेरोमणी महाराणा प्रताप जी की मूर्ति का अनावरण व जनसभा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आ रहे हैं । इसी बात का संज्ञान लेते हुए किसान यूनियन मंच ने कहा कि हमारा संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहुत बहुत स्वागत व अभिनंदन करता है । लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना ध्यान किसानों की ओर भी आकर्षित करना होगा ।
35 वर्षों से किसान संघर्ष कर रहा है – प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिंदर भाटी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि लगातार 35 वर्षों से किसान समान मुआवज़ा व रोज़गार के लिए संघर्ष कर रहा है ।अब किसानों की प्रदूषण के कारण भयंकर बीमारियों के कारण आए दिन मौत हो रही है । प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट हिमांशु राणा बताया कि साठा चौरासी को नोएडा से जोड़ने के लिए केवल एक मुख्य मार्ग है।उस पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है ।
किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमे पुरी उम्मीद
प्रदेश सचिव मनदीप राघव ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हमे पुरी उम्मीद है । वे किसानो की समस्याओं को पटल पर रखने का काम करेंगे । एनटीपीसी दादरी महासचिव अजब सिंह भाटी ने कहा क्षेत्र के युवाओं को स्थाई रोज़गार मिलना चाहिए । सत्येंद्र शर्मा एनटीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम सलारपुर रेलवे फाटक के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने चाहिए जिससे आए दिन आपातकाल स्थिति में परेशानी होती है । इस मौक़े पर शिवकुमार भाटी ,जतिन कलशन ,हरिओम राणा ,गौरव शर्मा,सुखपाल भाटी ,योगी भाटी ,मनीष राणा , विकास कलशन अन्य किसान मौजूद रहे ।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




