Posted By : Rinky
06/04/25:यूपी में अप्रैल, मई और जून महीने में सामान्य से अधिक तापमान और भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। गाजियाबाद, नोएडा समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन चलेगी लू अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रात के तापमान में भी तेजी से हो रही बढ़ोतरी पूर्वी यूपी में हल्की बारिश दर्ज, 24 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव वैसे तो पूरे प्रदेश में भारी गर्मी के आसार हैं लेकिन विशेषज्ञों ने खासतौर पर चेतावनी दी है कि राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र को सबसे गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, इन संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए उप्र सरकार के चिकित्सा तथा पशुपालन विभाग ने एहतियातन तैयारी शुरू कर दी है।


