Posted by : Diya singh
Breaking News : 07/04/25: बिजनौर की शिवानी ने अपने पति दीपक की किराए के घर में सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। शुरुआत में इस घटना को हार्ट अटैक बताकर छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होते ही सच्चाई सामने आ गई। शिवानी ने दीपक से प्रेम विवाह किया था, परंतु उसका एक्स्ट्रा अफेयर किसी और से चल रहा था। दीपक की रेलवे विभाग में नौकरी लगने के बाद, शिवानी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसका मकसद मृतक आश्रित कोटे में सरकारी नौकरी और पति की सारी संपत्ति पर कब्जा जमाना था। इस मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो शिवानी ने जिस लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बताया, उसने शिवानी को पहचानने से ही इंकार कर दिया। अब पुलिस उस रहस्यमयी प्रेमी की तलाश कर रही है जिसके लिए यह खौफनाक मर्डर किया गया। शिवानी की इस घिनौनी करतूत ने सभी को हैरान कर दिया है, और पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पूरे सच के सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।


