Posted By: Jaysica Batham
ग्रेटर नोएडा न्यूज़ : ऐच्छर पाई 1 स्थित रामलीला मैदान में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से रामनवमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी राम प्रकाश मावी मुख्य अतिथि और सुनील चावड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समाजसेवी राम प्रकाश मावी ने कहा कि
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राम प्रकाश मावी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सच्चाई, धर्म और अपने कर्तव्यों को निभाने की सीख देता है वहीं सुनील चावड़ा ने कहा कि श्रीराम का आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है, और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सब पर बना रहे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सत्यवीर मुखिया ने बताया कि हवन यज्ञ के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर आनंद भाटी, हरवीर मावी, शेर सिंह भाटी, पंडित प्रदीप शर्मा, बालकिशन प्रधान, महेश शर्मा बडोली, ममता तिवारी, सत्यवीर मुखिया, राजू भाटी, मोनू गुर्जर, आदेश भड़ाना, रोशनी, अतुल आनंद, यशपाल नागर, वीरपाल मावी, रकम सिंह भाटी, भगवत भाटी, गीता सागर, मोहित भाटी, हिमांशु भाटी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




