Posted By : Rinky
हापुड़: 07/04/25: आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में कोऑपरेटिव सोसाइटी बक्सर में डाई के कट्टों में घटतोली के विषय को लेकर उपजिलाधिकारी से मिले बक्सर सोसाइटी में 4-4-2025 को डाई के 156 कट्टों में 3 किलो व 2 किलो या 4 किलो वजन कम पाया गया, हापुड़ जिले में 36 कोऑपरेटिव सोसाइटी हैं और खाद के बिक्री बहुत है अब से पहले किसी भी खाद बिक्री केंद्र पर वजन की कोई जांच नहीं हुई अगर जांच हुई होती तो यह शोषण नहीं होता, अतः आप किसान हित में जांच टीम बनाकर जो भी इस घोटाले में शामिल है उसके खिलाफ पंजीकृत मुकदमा कराया जाए । साथ में राधेलाल त्यागी, राजवीर भाटी, मोनू त्यागी, अनिल हूण, नरेश नागर, मनोज तोमर, संजय त्यागी आदि।


