Breaking News : अप्रैल का महीना आते ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। इस बार गर्मी के मौसम की शुरुआत पहले से भी ज्यादा तीव्रता के साथ हो रही है। पिछले साल अप्रैल 2024 में देश के कई क्षेत्रों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जैसे कि झारखंड के बहारागोरा में 47.1 डिग्री और पानागढ़ (पश्चिम बंगाल) में 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस साल भी मौसम विभाग (IMD) ने अप्रैल से जून 2025 के बीच सामान्य से अधिक तापमान रहने और करीब 10 से 20 दिनों तक लू चलने की चेतावनी दी है।
नई दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में अप्रैल की शुरुआत में ही तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। यह संकेत है कि इस बार गर्मी और जल्दी शुरू हो रही है और और भी तीखी हो सकती है। जहां पहले अप्रैल के शुरूआती हफ्तों में हल्की ठंडक महसूस होती थी, अब वह लगभग खत्म हो चुकी है और सीधे चिलचिलाती गर्मी महसूस हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस साल तापमान का स्तर 2024 से भी ज्यादा ऊपर जा सकता है, जिससे गर्मी के नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।
Posted by : Diya singh
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




