Posted By Vicky Bhati
Breaking News : आज ग्राम तिल बेगमपुर सिकंदराबाद में भारतीय किसान यूनियन मंच के द्वारा लुहारली टोल प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ एक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें लुहारली टोल प्लाजा से प्रभावित सभी 46 गांव के किसान प्रतिनिधि व ग्रामवासी मौजूद रहे।
नई कंपनी के आने से बिगड़ी व्यवस्था
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
लुहारली टोल प्लाजा पर पहले 40 गांव के सभी तरह के वहां लोकल कमर्शियल गाड़ियां भी थी उनकी लिस्ट बनाकर उन्हें फ्री निकाला जाता था। लेकिन जब से टोल का संचालन दोबारा नई कंपनी के पास आया है तब से नई कंपनी ने पहले वाली व्यवस्था को समाप्त कर दिया है | इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन मंच ने लगातार डीएम ऑफिस से लेकर एसडीएम ऑफिस तक आवाज उठाई तथा एक बार महापंचायत का भी आयोजन किया गया परंतु हर बार केवल आश्वासन दिया गया कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकाला गया |
मंच संगठन का आरोप – हजारों परिवार भुखमरी के कगार पर
आज स्थिति यह है कि आसपास के लोग अपनी गाड़ियां बेच रहे हैं और आय का कोई अन्य साधन भी नहीं है हजारों परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। कहीं भी 2 किलोमीटर के लिए कमर्शियल टोल नहीं दिया जाता परंतु बार-बार कहने के पश्चात भी सिकंदराबाद के आसपास के गांव की इस समस्या पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन मंच के तत्वाधान में आज पुनः एक पंचायत हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि आने वाली 24 अप्रैल को लुहारली टोल प्लाजा पर एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा जो अनिश्चितकालीन होगा और जब तक पहले की व्यवस्था को लागू नहीं कर दिया जाता तब तक अनिश्चितकालीन चलता रहेगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा
भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने कहा कि हम शासन – प्रशासन और सरकार को चेतावनी देते हैं कि टोल की पहले जैसी व्यवस्थाओं को लागू कराया जाए तथा उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जिन्होंने इस व्यवस्था को फैलाया है और बार-बार झूठा आश्वासन देकर गुमराह किया गया है इस बार का आंदोलन किसी भी झूठे आश्वासन पर समाप्त नहीं होगा आंदोलन तब तक चलेगा जब तक पहले की भांति व्यवस्था लागू ना हो जाए |
प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिंदर भाटी का बयान
प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिंदर भाटी ने बताया कि अबकी बार आरपार की लड़ाई होगी ।जब तक समाधान नहीं होगा घर वापसी नहीं होगी ।




