Posted By: Rinky
राजस्थान : 11/04/25 : जयपुर से मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है।गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए सामूहिक विवाह आयोजित करने वाले एक एनजीओ चलाने वाली महिला गायत्री विश्वकर्मा, गरीब परिवारों की लड़कियों की तस्करी करने वाले एजेंटों से लड़कियों को ‘खरीदती’ थी और उन्हें दुल्हन की तलाश कर रहे युवकों को 2.5 से 5 लाख रुपये में ‘बेचती’ थी। गायत्री लड़कियों की ‘कीमत’ उनके रंग, कद और उम्र के हिसाब से तय करती और नाबालिगों के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाती ताकि उनकी उम्र 18 साल से ज्यादा दिखे। उसने करीब 1,500 ऐसी शादियां करवाई थीं । रैकेट का पर्दाफाश तब हुआ जब UP की रहने वाली 16 साल की लड़की फार्म हाउस से भाग निकली और पुलिस के पास पहुंची। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने फार्महाउस पर छापा मारा और गायत्री, उसके साथी हनुमान, भगवान दास और महेंद्र को अरेस्ट किया है।


