Posted By Boby Bhati
Breaking News : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिनांक 12.04.2025 को अपराध शाखा गौतमबुद्धनगर व थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा सयुंक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एम0आई0पी0 बाइक धोखाधडी के प्रकरण में वांछित 25,000 रूपये का इनामी अभियुक्त जितेन्द्र खण्डवाल पुत्र मदनलाल को मेट्रो स्टेशन सेक्टर-59, नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया है।
फर्जी तरीके से लोगो के साथ की धोखाधड़ी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं और मेरे साथी लोग एम0आई0पी0 कम्पनी के प्रमोटर थे। हम लोग, लोगो को एडवाईज देते थे कि आप एक बाइक लगाने हेतु 62,100 रूपये जमा करेंगे तो उससे आपको 01 वर्ष तक 10,100 प्रतिमाह मिलेंगे तथा 5,000 रुपया कमीशन उसी वक्त मिलेगा। अभियुक्त जितेन्द्र खण्डवाल उपरोक्त के भाई राजेश खण्डवाल ने मैपल इनोवेटिव प्रमोटिव के नाम से यह कम्पनी बनाई थी इसमें कई करोड़ रुपया इकट्ठा हुआ था, जिसमें अभियुक्त जितेन्द्र खण्डवाल उपरोक्त के खाते में 30 लाख रूपये आये है। इसके बाद में यह कम्पनी पैसा लेकर के भाग गयी थी। यह कम्पनी फर्जी तरीके से लोगों के साथ धोखाधडी कर रही थी जिसमें अभियुक्त जितेन्द्र खण्डवाल द्वारा भी बहुत लोगो से पैसे लगवाये गये थे। इसके बाद यह भी नोएडा से भाग गया था।
पाँच वर्षों से फरार चल रहा था अपराधी
अभियुक्त करीब 05 वर्षो से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा 25,000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अभियुक्त का विवरण
जितेन्द्र खण्डवाल पुत्र मदनलाल निवासी प्रथम फ्लोर साठ फुटा रोड मोलर 1 एकस्टेन्शन बदरपुर, साऊथ दिल्ली अन्य पता गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद, हरियाणा।
अपराधिक इतिहास का विवरण
1.मु0अ0सं0-349/19, धारा 420, 467, 468, 120बी, 506 भादवि थाना सै0-58, नोएडा।
2.मु0अ0सं0-635/19, धारा 420, 467, 468, 120बी, 506 भादवि थाना सै0-58, नोएडा।
3.मु0अ0सं0-629/19, धारा 420, 467, 468, 120बी, 506 भादवि थाना सै0-58, नोएडा।
4.मु0अ0सं0-627/19, धारा 420, 467, 468, 120बी, 506 भादवि थाना सै0-58, नोएडा।




