Posted By : Yash Goswami
राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री के घर मंगलवार को ED ने छापा मारा है। जयपुर में प्रताप सिंह खाचरियावास के घर सुबह से सर्च ऑपरेशन जारी है। आय से अधिक संपत्ति केस में ED ने छापेमारी की है तो वही प्रताप सिंह खाचरियावास का पहला रिएक्शन भी सामने आया है। जयपुर में अपने घर के बाहर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए खाचरियावास ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह ईडी से नहीं डरते। उन्होंने कहा, “मैं नहीं डरूंगा, भ्रष्टाचार करने वाले डरें। भाजपा सरकार को ईडी का इस्तेमाल करके राजनीति नहीं करनी चाहिए।”


