Posted By : Yash Goswami
एक तरफ चीन और अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर छिड़ी हुई है तो वहीं दूसरी ओर भारत और चीन के संबंध लगातार सुधर रहे हैं। ऐसा इस लिए कहा जा सकता है कि भारत में चीनी दूतावास ने 1 जनवरी से 9 अप्रैल, 2025 के बीच 85,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को वीजा दिया है।चीनी राजदूत जू फेडहोंग के अनुसार, “9 अप्रैल 2025 तक, भारत में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने इस वर्ष चीन की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को 85,000 से अधिक वीजा जारी किए हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, चीन की यात्रा करने और एक खुले, सुरक्षित, ईमानदार और मैत्रीपूर्ण चीन का अनुभव करने के लिए अधिक भारतीय मित्रों का स्वागत है।”


