Breaking News : आज भारतीय किसान यूनियन मंच के तत्वावधान मै 24 अप्रैल लुहारली टोल प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को लेकर किसानों ने भरी हुंकार गाँव गोपालपुर राजवीर प्रधान जी के आवास पर जनजागरण पंचायत की व अध्यक्षता मनवीर भाटी व संचालन कृष्ण भड़ाना प्रदेश सचिव ने किया प्रदेश अध्यक्ष मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि दो साल से लुहारली टोल प्रशासन नई कम्पनी का बहाना लेकर किसान मज़दूरों की रोज़ी रोटी छिनने का काम कर रही है ।लगभग दस सालो के आसपास से गाँवों की सभी गाड़िया फ़्री से निकल रही थी ।
लेकिन अब नहीं निकल रही है ।दो किलोमीटर के दायरे मै दुसरा टोल बील पेरीफ़ेरल का आ जाता है ।इनका टोल लेने का कोई नियम नहीं बनता है ।जिससे किसान टोल के वजह से गाड़ियों को बेच रहे है किसानों के बच्चों के रोज़गार के समाप्त हो गये हैं । अमित प्रधान जोखाबाद ज़िलाध्यक्ष ने बताया सिकन्दराबाद व दादरी क्षेत्र गाँवों की स्थिति ख़राब हो गई है ।अब किसानों की समस्या का समाधान नहीं होता है ।दिन रात लुहारली टोल पर धरना दिया जायेगा ।ज़ाकिर प्रधान ने कहा जब तक समाधान नहीं होगा घर वापसी नहीं होगी ।अबकी बार आरपार की लड़ाई होगी ।इस मौक़े पर मोहित अधाना,जयदीप,अनुज कसाना,सरताज प्रवीण,अकरम,संजय,सुमित,बबलू,योगेश,संजय,अभि कसाना,पवन कुमार सोनू भाटी ,अन्नू भाटी,देवेंद्र गोपालपुर ,राशिद,शहनवाज़,सभी किसान मौजूद रहे
Posted by : Vicky bhati



