Breaking News : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को शनिवार के दिन दिल्ली एयरपोर्ट में भारी भीड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी फ्लाइट जम्मू से रवाना हुई, जिसे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण इसे जयपुर रवाना कर दिया गया। आमतौर पर जम्मू से दिल्ली आने में 1.30 घंटे का समय लगता है, लेकिन उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट तीन घंटे तक हवा में रही। इसके बाद इसे जयपुर डायवर्ट किया गया।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रात एक बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका पारा सातवें आसमान पर था। उन्होंने प्लेन की सीढ़ी पर ही सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा “दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत गंदगी है (मेरी फ्रेंच भाषा माफ करें, लेकिन मैं विनम्र होने के मूड में नहीं हूं)। जम्मू से निकलने के बाद तीन घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया और इसलिए मैं यहां सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे।”
Posted by : Yash goswami
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




