Posted By : Rinky
झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। झारखंड के डीजीपी ने बताया बताया कि बोकारो मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी विवेक भी मारा गया है।


