Posted By : Rinky
UPSC ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शॉर्टलिस्ट फॉर्मेट में अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं ,आयोग द्वारा जारी की गई पीडीएफ में परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स के नाम और रोल नंबर दर्ज हैं इस साल शक्ति दुबे ने पहले स्थान पर रहते हुए टॉप किया है, मॉक इंटरव्यू में शक्ति दुबे ने बताया कि वे प्रयागराज उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन करने के लिए bs बनारस गईं और वहां बायो केमिस्ट्री विषय की पढ़ाई की ,शक्ति दुबे ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है


