Posted By : Rinky
महानिदेशक ओमप्रकाश को उनके घर के अंदर ही बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया, 20 अप्रैल की शाम चार से साढ़े चार के दरम्यान पल्लवी के कॉल करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है. घर के अंदर दाखिल होती है डायनिंग हॉल में खून से लथपथ ओम प्रकाश की लाश पड़ी थी. जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तब पल्लवी डायनिंग हॉल में ही लाश के करीब बैठी थी, ओमप्रकाश के शरीर को चाकू से 8 से 10 बार तक गोदा गया था. हैरत की बात ये है कि खुद कातिल ने कत्ल करने के बाद पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी. और वो कातिल कोई और नहीं बल्कि मरने वाले की पत्नी पल्लवी थी, छानबीन के दौरान पता चला है कि पल्लवी सिजोफ्रेनिया नाम की एक मानसिक बीमारी की शिकार है. अब इस कत्ल के मकसद को लेकर पुलिस की जांच पर सबकी निगाहें लगी हैं


