पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश गम और गुस्से में है। आतंकियों ने जिस तरह निहत्ते सैलानियों को अपना शिकार बनाया है, उससे पूरे देश में गुस्से की लहर है। इस बीच आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। अभी सुरक्षा एजेंसियों ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर गोलियां मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगल में जा छुपे हैं।
Posted By : Yash Goswami


