जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत सरकार आतंकवाद की बची-खुची जमीन भी खत्म कर देगी। आतंकियों को चुन-चुनकर मारा जाएगा। कश्मीर में हमला करने वाले आतंकी पाकिस्तान में पले बढ़े हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हमले की प्लानिंग के दौरान एक आतंकी दो बार पाकिस्तान भी गया था। ऐसे में भारत सरकार की कार्रवाई के चलते पाकिस्तान में खौफ है। पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पर जवानों की संख्या भी बढ़ा दी है। एलओसी में रहने के लिए बंकर भी बनाए हैं। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी आज श्रीनगर में सेना टॉप लेवल सिक्योरिटी मीटिंग करेंगे। इस बैठक के बाद सेना प्रमुख पहलगाम में हमले वाली जगह का दौरा करेंगे। इसके बाद सैन्य कार्रवाई को लेकर कोई फैसला लिया जा सकता है।
Posted By: Rinky
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




