Posted by Yash
Breaking News : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल तहसील के यमगांव के एक धनगड के बेटे ने कमाल कर दिया है। बिरुदेव सिद्धप्पा ढोणे ने अपने पहले ही अटेम्प्ट में यूपीएससी की एग्जाम को क्रैक कर दिया है। खंभे पर कंबल, सर पर गांधी टोपी.. हाथ में लकड़ी और पैरों में बड़ी-बड़ी धमगधम चप्पलें पहनकर धूप में बकरी चराने के लिए भटकने वाले धनगड का बेटा यूपीएससी की परीक्षा पास हुआ और उसने 551 वी रैंक पाई है।
पुलिस ने मदद नहीं की तो ठान लिया आईपीएस बनना है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
मोबाइल खोने की FIR नहीं लिखी तो IPS बन गया बकरियां चराने वाला का बेटा, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC Exam
दरअसल बिरुदेव का मोबाइल गुम हुआ था और वह पुलिस थाने में शिकायत करने के लिए गया तो पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। वहीं पर बिरुदेव ने ठान लिया कि वह आईएएस ऑफिसर बनेगा और बिरुदेव दिन रात मेहनत करने लगा रोजाना 22 घंटे पढ़ाई करता रहा। उसने यूपीएससी की पढ़ाई के लिए दिल्ली में डेरा डाला और माँ बाप का नाम रोशन किया।




