Posted By : Rinky
जम्मू-कश्मीर : केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है ,गृह मंत्रालय (MHA) ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अब NIA इस मामले में औपचारिक रूप से केस दर्ज करके विस्तृत जांच करेगी , NIA की टीम पहले से ही पहलगाम में मौजूद थी और हमले के बाद मौके का निरीक्षण कर चुकी है, एजेंसी की फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटाने में जुटी हुई है. जांच एजेंसी स्थानीय पुलिस से इस मामले से संबंधित केस डायरी, FIR और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी, गौरतलब है कि हालिया आतंकी हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अब देश की प्रमुख आतंकवाद-निरोधक एजेंसी के हवाले किया गया है. NIA जल्द ही हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू करेगी, जिसमें हमले की साजिश, इसमें शामिल आतंकी गुटों की भूमिका और संभावित स्लीपर सेल्स की जांच भी शामिल होगी.


