Posted By : Yash Goswami
शिमला समझौते की ऐतिहासिक मेज़ से उतरा पाकिस्तान का झंडा, पहलगाम हमले के बाद बदली फ़िज़ा हिमाचल प्रदेश के राजभवन में वह ऐतिहासिक मेज़, जिस पर कभी भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ था, अब एक नई गवाही दे रही है। इस ऐतिहासिक प्रतीक से पाकिस्तान का झंडा हटा दिया गया है।यह फैसला उस वक्त लिया गया, जब इस्लामाबाद ने 1972 के शिमला समझौते को औपचारिक रूप से निलंबित कर दिया, एक कोशिश भारत के सख्त तेवरों की नकल करने की, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद सामने आए। जहाँ एक ओर समझौते की उस मेज़ ने कभी शांति की उम्मीदों को जगाया था, आज वही मेज़ तनाव और टूटे रिश्तों की चुप गवाह बन गई है।


