Posted By: Rinky
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 47वें मैच में आज गुजरात टाइटन्स (GT) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से हो रहा है. गुजरात टाइटन्स की नजरें इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने पर होंगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपना सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरी है इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए. गिल ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके जवाब में उतरी राजस्थान का स्कोर 12 ओवर के बाद 166-1 है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में महज 35 गेंद में शतक जड़ दिया है. वैभव ने इस दौरान 11 छक्के और 7 चौके लगाए. इस मैच की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें


