Posted By : Yash Goswami
राजस्थान रॉयल्स (RR) की खोज बिहार के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इतिहास रच दिया। वह आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए। सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में 35 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 11 छक्के और 7 चौके लगाए। आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है. वह पुरुष टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। वैभव सूर्यवंशी को उनके रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बधाई दी है। उन्होंने वैभव से फोन पर बातचीत भी की। वह वैभव की पारी देख गदगद हैं। वैभव को राज्य सरकार 10 लाख रुपये की इनामी राशि भी देगी। मुख्यमंत्री ने X (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी है।


