Posted By : Yash Goswami
भ्रष्टाचार निरोधक शाखा यानी एसीबी ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व में मंत्री रह चुके मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस सरकारी स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण से जुड़े कथित भ्रष्टाचार घोटाले का है। एसीबी के अनुसार, यह घोटाला करीब 2,000 करोड़ रुपये का है, जो आम सरकार के कार्यकाल के दौरान 12,748 कक्षाओं और संबंधित इमारतों के निर्माण से संबंधित है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत सक्षम अधिकारी से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद एसीबी ने मामला दर्ज किया। एजेंसी ने कहा कि पूरी परियोजना में महत्वपूर्ण अनियमितताएं और लागत में वृद्धि देखी गई। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “निश्चित समय सीमा के भीतर एक भी काम पूरा नहीं हुआ।


