Posted By : Yash Goswami
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को सरकार से उन पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है, जिन्होंने यहां के लोगों से शादी की हैं और कई वर्षों से यहां रह रहे हैं। सरकार को एक दयालु दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। इंटरनेट मीडिया एक्स एक पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत से सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने के सरकारी निर्देश ने गंभीर मानवीय चिंताओं को जन्म दिया है। विशेषकर जम्मू और कश्मीर में प्रभावित होने वाली कई महिलाएं हैं, जो 30-40 साल पहले भारत आई थीं और भारतीय नागरिकों से शादी की, परिवार बनाए और लंबे समय से हमारे समाज का हिस्सा रही हैं।


