Posted By : Yash Goswami
बिहार: वैशाली थाना क्षेत्र के चकअहलाद गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक कलयुगी पिता ने ही अपने भाई एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने ही पुत्र की हत्या कर दी। पुत्र की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने पर लगाने के दौरान ही मृतक की मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही वैशाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बरामद करने के साथ ही आरोपीत दादा तथा चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक की मां के बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपीतों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।


