POSTED BY : Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 21 जून 2025 — ग्रैटर नोएडा की प्रसिद्ध गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अत्यंत उत्साह, अनुशासन और सामूहिक भागीदारी के साथ मनाया गया। इस आयोजन का सफल संचालन विश्वविद्यालय की खेल परिषद (Sports Council) द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. नागेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने अतिथियों, संकाय सदस्यों और छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
“योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन का एक समग्र विज्ञान है
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन का एक समग्र विज्ञान है जो शरीर, मन और आत्मा में संतुलन स्थापित करता है। इसे हमें अपने दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए।”
मुख्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई
कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. विश्वस त्रिपाठी, संकाय सदस्य डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. विवेक शुक्ला, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. विनीत कुमार सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
योग सत्र का नेतृत्व प्रशिक्षित योग प्रशिक्षिका सुश्री वैशाली द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया, जिससे सभी को गहन शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव हुआ।
यह कार्यक्रम प्रेरणादायक हुआ सिद्ध
कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाया, बल्कि मानसिक शांति और सामूहिक सद्भाव की दिशा में भी एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।




