POSTED BY : Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 23 जून 2025 — गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में सोमवार को फिलीपींस के बेंगुएट प्रांत से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, युवा विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संपन्न हुई।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसरों ने बैठक में रखे विचार
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने की। उनके साथ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविदों — स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की डीन डॉ. इन्दु प्रीति, आईसीटी स्कूल के डीन डॉ. अर्पित भारद्वाज, शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. ममता रानी और डॉ. गौरव कुमार — ने भी भागीदारी की। बैठक का समन्वय अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. सी वी शिवसाई द्वारा किया गया।
फिलीपींस की ओर से उच्चाधिकारी हुए शामिल
फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ. एस्टेला पी. लियोन-कारिनो (डायरेक्टर, डेपेड कोर्डिलेरा एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन) ने किया। उनके साथ डॉ. लोर्ना एम. याको और राचेल ए. कारिनो भी मौजूद रहीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय अवसर
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने शिक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने, छात्र व शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रम प्रारंभ करने और संयुक्त शैक्षिक परियोजनाओं पर कार्य करने की संभावनाओं पर सहमति जताई। यह सहयोग दोनों देशों के शैक्षिक और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देने में सहायक होगा।




