POSTED BY: Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा , 4 जुलाई 2025 – “वन महोत्सव 2025” के उपलक्ष्य में थीम “एक पेड़ मां के नाम 2.0” तथा “एक पेड़ गुरु के नाम” के तहत आज गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रमोद कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी (सिकंदराबाद कासना रेंज) श्रीमती अनामिका के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विशिष्ट अतिथियों द्वारा ‘बाल वन’ की स्थापना
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, निदेशक तथा डॉ. नागेंद्र, निदेशक (उद्यान) ने सहभागिता की और अर्जुन, आंवला, अमरूद आदि प्रजातियों के पौधों का रोपण कर ‘बाल वन’ की स्थापना की।
दो हेक्टेयर भूमि पर 5000 से अधिक फलदार पौधे रोपित
इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर की लगभग 02 हेक्टेयर भूमि पर 5000 से अधिक फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें मुख्य रूप से अमरूद और आंवला जैसी प्रजातियाँ प्रमुख रहीं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
शिक्षकों, कर्मचारियों और वन विभाग की टीम ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारीगण, कर्मचारी, तथा सिकंदराबाद वन रेंज की टीम ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।
पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण संस्कृति को बढ़ावा देना उद्देश्य
कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ाना, जैव विविधता का संरक्षण करना और समाज में वृक्षारोपण को एक सांस्कृतिक अभियान के रूप में प्रोत्साहित करना रहा।




