POSTED BY – Vanshika Mishra
दनकौर, 20 जुलाई 2025 — आगामी 30 जुलाई को सलारपुर अंडरपास के नीचे आयोजित होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से किसान एकता महासंघ द्वारा रविवार को उस्मानपुर कोठी गाँव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह जनसभा संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कसाना के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुद्धा सिंह राजपूत ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेन्द्र चौहान ने निभाई।
महापंचायत की प्रमुख मांगें रखी गईं सामने
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविन्द सेक्रेटरी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि महापंचायत का मुख्य उद्देश्य 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के तहत 10% भूखंड का अधिकार, 64.7% अतिरिक्त मुआवज़ा, आबादी निस्तारण, स्थानीय युवाओं को कंपनियों में रोजगार, और शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं में सुधार जैसी प्रमुख मांगों को सरकार तक पहुँचाना है।
गाँववासियों ने दी समर्थन की गारंटी
किसान एकता महासंघ ने गाँववासियों से बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने की अपील की। ग्रामवासियों ने महापंचायत में भागीदारी का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर बाबा भारती ने महापंचायत की सफलता के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
सैकड़ों किसान एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों एवं दर्जनों गाँवों से आए किसानों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में शामिल रहे:
चौधरी बाली सिंह, रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, राजवीर ठेकेदार, अतर सिंह प्रधान, अमित नागर, कपिल शर्मा, कुलदीप राजपूत, विकास कसाना, पंकज कसाना, प्रवेश कसाना, धर्मवीर राजपूत, प्रसादी, सतपाल कसाना, देवेंद्र कसाना, करण सिंह, बिरम सिंह, प्रताप खटाना, जितेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, विपिन राजपूत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान |




