ग्रेटर नोएडा, 23 जुलाई 2025 — यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को 7% आबादी भूखंडों का ड्रा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस ड्रा की अध्यक्षता विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने की।
छह गाँवों के 308 किसानों को मिले आबादी भूखंड
यह ड्रा रामपुर बांगर, चांदपुर, मथुरापुर, अट्टा गुजरान, मूँजखेड़ा एवं रोनीजा गाँवों के लिए आयोजित हुआ, जिसमें कुल 308 किसानों को उनके अधिकार के तहत भूखंडों के नंबर आवंटित किए गए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जल्द दिलाया जाएगा भौतिक कब्जा, शेष किसानों को भी मिलेगा लाभ
प्राधिकरण के ओएसडी श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित किसानों को भरोसा दिलाया कि आवंटित भूखंडों को जल्द विकसित कर भौतिक कब्जा भी दिलवाया जाएगा। साथ ही, जिन किसानों को अभी भूखंड नहीं मिल सके हैं, उन्हें भी शीघ्र ही लाभ पहुंचाया जाएगा।
ड्रा में बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ड्रा प्रक्रिया के दौरान प्राधिकरण की डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेणुका दीक्षित, भूलेख विभाग के तहसीलदार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर छह गाँवों के किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे।
लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रक्रिया रही पारदर्शी
ड्रा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु इसका सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) प्राधिकरण की वेबसाइट एवं यूट्यूब चैनल पर भी किया गया, जिससे अधिकतम लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।




