Posted By Boby Bhati
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के लिए अभिमुखीकरण एवं परिचय (ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया जिसमे नवप्रवेशित छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी आमंत्रित थे ।
विश्वविद्यालय ज्ञान, नवाचार और कौशल विकास का केंद्र
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय ज्ञान, नवाचार और कौशल विकास का केंद्र है। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म सम्मानित प्रो. आर. एन. के. बामेजाई, पूर्व कुलपति, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, जम्मू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी ही भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने वैज्ञानिक सोच, अनुशासन और रचनात्मकता को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय जीवन, आत्म-खोज और नई संभावनाओं के द्वार खोलता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर डीन अकादमिक प्रो एन पी मलकानिया विश्वविद्यालय एवं उसे जुड़े विभाग, अधिष्ठाताओं , विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक अधिकारियों से बच्चों को परिचय करवाया ।
कार्यक्रम में छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, खेल , हॉस्टल और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें विश्वविद्यालय की नीतियों, नियमों और अवसरों से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ मंजरी सुमन और डॉ विभारी के द्वारा सुचारू रूप से किया । अंत में प्रो एन पी मलकानिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया । इस अभिमुखीकरण एवं परिचय कार्यक्रम ने नवप्रवेशित छात्रों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार किया तथा उन्हें भविष्य की शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित किया।




