Posted By Boby Bhati
Greater Noida : आज कस्बा दादरी में स्थित बालाजी मैरिज होम में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की एक अहम पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें संगठन को मजबूत करने व किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
🔸 पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने की। उन्होंने हरजीत भाटी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से सचिन प्रधान को प्रदेश उपाध्यक्ष, एवं धर्मेंद्र सिंह को युवा जिला अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर के पद पर मनोनीत किया।
🔸 ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा:
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
“गौतम बुद्ध नगर प्राधिकरण कान खोलकर सुन ले। पहले दिए गए ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। खासतौर पर साकीपुर गांव के रास्ते की समस्या अब असहनीय हो चुकी है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो बहुत जल्द प्राधिकरण कार्यालय पर विशाल महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।”
🔸 उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर सहित कई जनपदों के किसान एकजुट होकर भाग लेंगे। आयोजन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
🔸 पंचायत का संचालन दिनेश सोलंकी व डा. संदीप भाटी ने किया। कार्यक्रम में योगेश भाटी, रविंद्र यादव , राजकुमार अवाना, शशांक सिंह, चौधरी जितेंद्र सिरोही, ठा. सुनील सिंह, बंटी सिंह लोधी , पिंटू राघव , कंडेरे जी आदि सभी किसान व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




