POSTED BY – Vanshika Mishra
नोएडा, 17 अगस्त 2025- थाना सेक्टर-49 पुलिस ने गोपनीय सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल चोरी करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी इमरान पुत्र यासीन (निवासी जवाहर पार्क, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उम्र करीब 31 वर्ष) को पुलिस ने मेघदूतम पार्क के सामने से दबोचा। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया एक Oppo मोबाइल फोन (IMEI: 869243075909115/07) बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 16 अगस्त 2025 को सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चोरी किया था, जिसके संबंध में थाना सेक्टर-49 में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद इमरान का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उस पर पहले से ही गाजियाबाद और नोएडा के थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना है कि उससे अन्य वारदातों के बारे में भी अहम जानकारी सामने आ सकती है।




