POSTED BY – Vanshika Mishra
कपालमोचन (25 अगस्त 2025)- गुर्जर धर्मशाला कपालमोचन में गुर्जर सम्राट मिहिरभोज जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुर्जर धर्मशाला के प्रधान अरुण सरपंच ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद चेयरमैन रमेश गुर्जर ठसका विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में पहुंचे सैकड़ों लोगों ने सम्राट मिहिरभोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने समाज को एकजुट होकर कुरीतियों के उन्मूलन और महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
कार्यक्रम में राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष नितिन गुर्जर टापू ने यमुनानगर शहर में प्रथम क्रांतिकारी अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर गुर्जर भवन बनाने की माँग उठाई। इस प्रस्ताव को समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों का समर्थन मिला और सभी ने हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन रमेश ठसका ने समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं की गुर्जर भवन बनाने की मांग का समर्थन करते हुए अपने निजी कोष से 1 लाख रुपये तथा जिला परिषद निधि से 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उनकी इस घोषणा का उपस्थित समाज व युवा वर्ग ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान केहर सिंह झण्डा, सुरेंद्र बनकट, भाजपा नेता हरीश बहादरपुर, नैब सिंह मिलकड़ा, भूपेंद्र जयरामपुर, रजत काटरवाली, मित्रपाल रानीपुर, सुमित सरपंच घोड़ोपीपली, गुरनाम जयरामपुर, रजत रानीपुर, शुभम गुर्जर, साहिल नथनपुर, भूपेंद्र घोड़ोपीपली, प्रदीप, अमित, अरुण पंवार, करमवीर जयरामपुर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




