POSTED BY- Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 8 सितम्बर 2025-किसान सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए। पहले ज्ञापन में प्रधानमंत्री से पंजाब सहित बाढ़ प्रभावित राज्यों में तत्काल राहत सामग्री, खाद्यान्न, दवाइयाँ और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की गई।
वहीं दूसरे ज्ञापन में जिला प्रशासन से हिंडन व यमुना नदी के किनारे बाढ़ से प्रभावित परिवारों व पशुओं के लिए भोजन, चारे तथा राहत कैंपों की व्यवस्था शीघ्र कराने की अपील की गई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को बाढ़ प्रभावित राज्यों में राहत और पुनर्वास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता और पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग भी उठाई।
जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने सुझाव दिया कि देशभर में लागू राशन वितरण प्रणाली को दो महीने के लिए स्थगित कर केवल बाढ़ प्रभावित राज्यों में राशन वितरित किया जाए, ताकि वहां के लोगों को वास्तविक राहत मिल सके।
जिला सचिव सुरेंद्र यादव ने बताया कि किसान सभा गौतम बुद्ध नगर कमेटी अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा कर रही है जिसे जल्द ही पंजाब जाकर बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाया जाएगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस मौके पर जिला संयोजक बीरसिंह नागर, गबरी मुखिया, संदीप भाटी, शिशांत भाटी, अजयपाल भाटी, सोनू समानिया, बुधपाल यादव, सुरेश यादव, मोनू मुखिया, नरेश नागर, अजय चौधरी एडवोकेट, विनोद एडवोकेट, निरंकार प्रधान, सुरेंद्र एडवोकेट, मुकुल यादव, मुकेश खेड़ी, गुरप्रीत सिंह, राहुल नागर, रोबिन भाटी, भिखारी नागर, देशराज चौहान, करण सिंह, रण सिंह मास्टर, पद्म नंबरदार, रण सिंह यादव, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।




