POSTED BY- Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 8 सितम्बर 2025- भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने जिले में गांव-गांव जाकर संगठन का विस्तार किया और बाढ़ से प्रभावित किसानों की समस्याएँ सुनीं। इसी क्रम में यूनियन की पहली बैठक नौरंगपुर गांव में हुई, जिसकी अध्यक्षता बलवीर सिंह और संचालन जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। बैठक में गजेन्द्र नागर को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया तथा सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ली।
दूसरी बैठक जगनपुर में आयोजित हुई, जहां प्रदेश उपाध्यक्ष बॉबी नागर ने नरवीर प्रधान को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं जिला मीडिया प्रभारी सुमित नागर ने बताया कि तीसरी बैठक अट्टा गुजरान गांव में सतीश नागर के आवास पर हुई, जिसमें उन्हें जिला सचिव नियुक्त किया गया। यहां भी बड़ी संख्या में किसानों ने महात्मा टिकैत संगठन से जुड़कर सदस्यता ग्रहण की।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
राष्ट्रीय सचिव जयवीर कसाना ने बैठक में कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों की फसल का उचित मुआवजा दिलाने के लिए यूनियन जल्द ही जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन किसानों की समस्याओं के समाधान तक संघर्ष जारी रखेगा।
बैठकों में प्रमुख रूप से जगत सिंह, ओमप्रकाश, गजराज सिंह, सूबेदार सुखबीर सिंह, रविंद्र नागर, गजराज नवादा, जयकिशन, लीले नेताजी, धीरज सिंह, रणवीर शर्मा, देवराज, महाराज सिंह, सतीश बीडीसी, राहुल नागर, देवेंद्र शर्मा, मोहन पंडित, राहुल शर्मा, वेदपाल शर्मा, विनोद भाटी, विनीत, सहदेव, पवन, नौशाद, हरेंद्र नागर, सुबोध भाटी, पंकज सिंह, अंशुल नागर, प्रवीण नागर, कपिल नागर, नरवीर प्रधान, मनीष (भूरा) सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।




