POSTED BY- Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 9 सितम्बर 2025-फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने आज बच्चों के गंभीर रोगों के उपचार के लिए अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) की शुरुआत की। इस यूनिट का उद्घाटन भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने किया।
नया पीआईसीयू क्षेत्र के सबसे बड़े यूनिट्स में से एक है, जिसमें 10 बेड और विशेष आइसोलेशन रूम की सुविधा उपलब्ध है। यह 1 माह से 18 वर्ष तक के बच्चों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। इसमें पीडियाट्रिक वेंटिलेटर, कार्डियक और न्यूरोलॉजिकल मॉनिटरिंग सिस्टम, हीमोडायलिसिस, हाई-फ्रीक्वेंसी वेंटिलेटर और ईसीएमओ सपोर्ट जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
उद्घाटन समारोह में भुवनेश्वर कुमार ने कहा,“फोर्टिस ग्रेटर नोएडा द्वारा यह पहल सराहनीय है। पीआईसीयू बच्चों की गंभीर बीमारियों के इलाज में अहम भूमिका निभाएगा और समय रहते बेहतर उपचार उपलब्ध कराकर मृत्यु दर को कम करने में मदद करेगा।”
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के कंसल्टेंट पीडियाट्रिक्स डॉ. कुशाग्र गुप्ता ने बताया कि बच्चों की बीमारियां वयस्कों से अलग होती हैं, इसलिए उन्हें अलग आईसीयू की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन के चलते डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस-ए, श्वसन संक्रमण और अस्थमा जैसी बीमारियां बच्चों में बढ़ रही हैं, ऐसे में यह यूनिट बेहद उपयोगी साबित होगी।
फोर्टिस हेल्थकेयर के ज़ोनल डायरेक्टर मोहित सिंह ने कहा कि यह सुविधा अस्पताल की उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। वहीं, फैसिलिटी डायरेक्टर सिद्धार्थ निगम ने बताया कि पीआईसीयू में 24×7 चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और यहां जटिल मामलों का भी इलाज संभव होगा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस नई शुरुआत के साथ फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने क्षेत्र के बच्चों के लिए उन्नत और सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।




