Posted By Boby Bhati
Breaking News : ग्रामीण प्रीमियर लीग (आरपीएल) के पहले सीजन की घोषणा ने खेल प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी है। मंगलवार को सेक्टर अल्फा-1, ग्रेटर नोएडा स्थित जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता में आरपीएल सीजन-1 के आयोजकों ने टूर्नामेंट की तैयारियों और इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पिछला लेट श्री रज्जन प्रधान 64 ग्रामीण टूर्नामेंट बना मील का पत्थर
प्रेस वार्ता में आयोजक और कार्यकारिणी सदस्य धींगराम भाटी ने बताया कि आरपीएल का पहला सीजन क्षेत्र में एक मिसाल साबित हुआ था। उन्होंने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का सही मंच नहीं मिल पाता। इसी कमी को दूर करने के लिए हमने आरपीएल की शुरुआत की थी, और अब सीजन-1 के साथ हम ग्रामीण खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का एक और अवसर दे रहे हैं।”
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
खिलाड़ियों का चयन बोली के आधार पर होगा
आरपीएल सीजन-1 में दिल्ली-एनसीआर की 16 फ्रेंचाइजी-आधारित टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम का एक मालिक होगा, और खिलाड़ियों का चयन बोली के आधार पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में केवल ग्रामीण खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे, जिन्हें अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए दो आईडी प्रूफ जमा करने होंगे। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 18 खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति होगी, जिसके लिए 2 लाख रुपये का पर्स निर्धारित किया गया है। लीग की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिससे दर्शक घर बैठे इस रोमांच का आनंद ले सकेंगे।
आकर्षक पुरस्कार
पुरस्कारों की बात करें तो विजेता टीम को 7 लाख रुपये, उपविजेता को 4.5 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2 लाख रुपये और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 1.5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, मैन ऑफ द टूर्नामेंट को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की जाएगी। सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी को एलईडी टीवी से सम्मानित किया जाएगा।
ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
धींगराम भाटी ने जोर देकर कहा, “हमारा उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। यह टूर्नामेंट न केवल खेल को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं को प्रेरित भी करेगा।”




