POSTED BY- Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 18 सितम्बर 2025- भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक मंच) का एक प्रतिनिधिमंडल आज यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र सिंह से मिला और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में मुख्य रूप से 10% प्लॉट, 64.7% मुआवजा, किसानों की आबादी, बैक लीज, आर एंड आर के किसानों की रजिस्ट्री, जमीन शिफ्टिंग, यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत सभी गांवों का विकास, जेवर एयरपोर्ट व उद्योगों से प्रभावित किसानों के मुद्दे तथा उनके बच्चों को रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता हुई।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जीवन सिंह, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश प्रधान और राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर एनसीआर अध्यक्ष विभोर शर्मा, एनसीआर उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुनील दायमा, युवा जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, एनसीआर सचिव रामवीर अवाना, जिला महासचिव विजय खटाना सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
किसान यूनियन के नेताओं ने विश्वास जताया कि प्राधिकरण इन मुद्दों पर शीघ्र ही ठोस कदम उठाएगा, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)




