GRATER NOIDA NEWS : इंडिया एक्सपो सेंटर से बड़ी खबर सामने आ रही है आपकी जानकारी के लिए बात दे कि प्रधानमंत्री मोदी के दो मंत्र ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को अपनाकर उत्तर प्रदेश ने निर्यात से सभी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए दोगुनी वृद्धि दर्ज की है”, उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन, एनआरआई एवं निवेश संवर्धन मंत्री, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने उत्तर प्रदेश के सबसे महत्वाकांक्षी व्यापारिक आयोजनों में से एक, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2025 के संबंध में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा – यह भव्य आयोजन 25 से 29 सितम्बर 2025 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। इस ट्रैड शो मे बड़ी – बड़ी कंपनिया अपने प्रोडक्ट का प्रदर्शन करेगी |
ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
कल दिनांक 25/09/2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया एक्सपो सेंटर आयेंगे | उत्तर प्रदेश सरकार एवं इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस ट्रेड शो के तीसरे संस्करण का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएममोदी ने इस वैश्विक मंच की परिकल्पना भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अपने मिशन के प्रमुख साधनों में से एक के रूप में की थी, जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य एक प्रमुख योगदानकर्ता है।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा
ट्रैड शो की प्रेस वार्ता के दौरान नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से भारत का सबसे कनेक्टेड और व्यवसाय अनुकूल राज्य बनकर उभर रहा है। यहाँ 16 घरेलू और 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे, 16,000 किलोमीटर लंबा रेल नेटवर्क और आधुनिक एक्सप्रेसवे मौजूद हैं। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मंत्रों ने निर्यात को दोगुना बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)’ योजना के माध्यम से हमने स्थानीय शिल्प को वैश्विक ब्रांड में बदला है और यूपीआईटीएस के माध्यम से उत्तर प्रदेश की पहचान को एक व्यापार एवं निवेश महाशक्ति के रूप में सुदृढ़ कर रहे हैं।”
मएसएमई उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की धड़कन है – राकेश सचान
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इसी दौरान एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने कहा – “हमारे एमएसएमई उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की धड़कन हैं। ओडीओपी, प्रगतिशील नीतियों और वैश्विक साझेदारियों के जरिए हम स्थानीय उद्यमों को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। यूपीआईटीएस 2025 उत्तर प्रदेश को 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साकार करने की ओर अग्रसर है। यह एयरोस्पेस से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन तक विभिन्न उद्योगों को सहयोग देता है और 80 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ समावेशी औद्योगिक विकास के नए मानक स्थापित करता है।”
ट्रैड शो मे रूस बनेगा पार्टनर कंट्री
आपकी जानकारी के लिए बात दे कि इस संस्करण की विशेषता है रूस का पार्टनर कंट्री बनना है |यह साझेदारी द्विपक्षीय व्यापार, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग के नए रास्ते खोलेगी। रूस की सक्रिय भागीदारी से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सीमापार साझेदारियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उत्तर प्रदेश एक वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में अपनी भूमिका और सुदृढ़ करेगा। हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलनेस, आयुष और कई अन्य क्षेत्रों के साथ यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की संभावनाओं का संपूर्ण परिदृश्य प्रस्तुत करेगा।
प्रेस वार्ता मे शामिल हुए ये खास अतिथि
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्यात संवर्द्धन मंत्री के साथ माननीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई), खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री राकेश सचान, उत्तर प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एमएसएमई) आलोक कुमार; गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम; आईईएमएल के अध्यक्ष राकेश कुमार तथा उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।




