POSTED BY BOBY BHATI
Breaking News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है , जहां मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक कलयुगी बेटे अक्षत प्रताप ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी है इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि हत्या करके पिता के शव के टुकड़े करके नीले ड्रम मे छिपा दिया | इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबुर कर दिया है कि क्या अब एक पिता अपने बेटे से भी सुरक्षित नहीं है |
इस वजह के कारण पिता को मारा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जानकारी के मुताबिक, पिता मानवेंद्र सिंह अपने बेटे से नीट की तैयारी करने के लिए बोल रहा था लेकिन बेटा गेम खेलने का शौकीन था इसी वजह से घर मे विवाद रहता था | आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अक्षत ने खुद ये वजह बताई है लेकिन हर केस मे कुछ समय बाद ऐसा होता है , जो सच से बिल्कुल अलग होता है , हालांकि अभी पुलिस की जांच जारी है |
हत्यारे बेटे ने बताया पूरी वारदात का सच
कलयुगी बेटे अक्षत ने बताया कि उस दिन दोनों के बीच विवाद बढ़ गया , जिसके बाद आरोपी बेटे ने बंदूक से अपने पिता को गोली मार दी | हत्या के बाद आरोपी बेटे ने शक ना हो इसीलिए शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े करके नीले ड्रम मे छिपा दिया |
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अब इस केस मे पुलिस नए ऐंगल से जांच कर रही है , क्योंकि करियर को लेकर चल रहे विवाद मे सच्चाई नजर नहीं आ रही है |




