Posted By Boby Bhati
NEWS Update : ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी संगठित प्रयासों की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा के निकटवर्ती लड़पूरा गांव में रविवार को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का विधिवत गठन किया गया। बैठक में गांव के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जहां सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
ग्रामीण को मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
नवगठित आरडब्ल्यूए में रघुवर सूबेदार को अध्यक्ष, संतोष कुमार को सचिव, राजपाल सिंह को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष और सतपाल को सहसचिव चुना गया। इसके अलावा दयाचंद्र, सीमा सहित अन्य ग्रामीणों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
लड़पुरा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान दौरान गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों ने साफ-सफाई, सड़क, जल निकासी, बिजली, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई और सामूहिक रूप से समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अध्यक्ष रघुवर सूबेदार ने कहा कि
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रघुवर सूबेदार ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव व्यवस्था समाप्त होने के बाद गांवों में विकास कार्य लगभग ठप हो गए हैं, वहीं जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों का ध्यान भी गांव की समस्याओं की ओर अपेक्षित नहीं है। इसी स्थिति को देखते हुए आरडब्ल्यूए का गठन किया गया है, ताकि गांव की आवाज को संगठित रूप से प्रशासन और प्राधिकरण तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने बताया कि आरडब्ल्यूए गांव की समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष मजबूती से उठाएगी और समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी एकजुट होकर गांव के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा जताया।
ग्रामीणों का मानना है कि आरडब्ल्यूए के गठन से गांव के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा।




