POSTED BY – Vanshika Mishra
ग्रेटर नोएडा, 15 जुलाई 2025— गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में “नवाचार और कौशल अंतर को पाटने” विषय पर द्वितीय राउंड टेबल वार्ता का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार ने की, जबकि कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे।
औद्योगिक, शैक्षणिक और सरकारी क्षेत्रों के 100 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
वार्ता में 34 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों, सरकारी अधिकारियों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया, साथ ही विश्वविद्यालय के 100 से अधिक शिक्षक भी उपस्थित रहे। चर्चा को सरकारी, अकादमिक और औद्योगिक दृष्टिकोणों में विभाजित कर बहुआयामी संवाद को प्रोत्साहित किया गया।
“विश्वास, संवाद और सहयोग ही नवाचार की कुंजी” — प्रो. एम. जगदीश कुमार
मुख्य अतिथि प्रो. एम. जगदीश कुमार ने नीति-निर्माताओं, शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच परस्पर विश्वास को नवाचार और सतत विकास के लिए अनिवार्य बताया। उन्होंने संवाद और सहयोग को टिकाऊ परिवर्तन की बुनियाद कहा।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
संस्थान बने शिक्षा, उद्योग और शासन के बीच सेतु— कुलपति
कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि आज की वैश्विक प्रतिस्पर्धा में वे संस्थान आगे बढ़ेंगे जो शिक्षा, उद्योग और शासन के बीच सेतु का कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल चर्चा नहीं, बल्कि व्यावहारिक समाधान की दिशा में एक ठोस पहल है।
सरकारी योजनाओं और तकनीकी नवाचारों पर विशेषज्ञों ने रखे विचार
NIF के डॉ. विपिन कुमार ने तकनीकी खोजों के लिए स्पष्ट रोडमैप की आवश्यकता पर बल दिया, जबकि शिक्षा मंत्रालय के डॉ. एस. सी. पांडे और डॉ. जितेन्द्र कुमार (BIRAC-DBT) ने सरकारी योजनाओं की जानकारी और क्रियान्वयन की महत्ता को रेखांकित किया।
स्थानीय समस्याओं के लिए केंद्रित समाधान की जरूरत — डॉ. हरप्रीत सिंह
ICMR के डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि स्थानीय समस्याओं को हल करने के लिए जमीनी स्तर पर केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना होगा।
प्रभावी टीम और ‘3P मॉडल’ पर हुआ विशेष जोर
OHSU (USA) से प्रो. संजय मल्होत्रा और डॉ. शिवानी कुमार ने टीम निर्माण की भूमिका पर विचार साझा किए, जबकि बायोटेक्नोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. बिनय आर. पांडा ने ‘3P समाधान’ (People, Policy, Process) को हर समस्या के लिए समग्र रणनीति बताया।
सरकारी सहयोग से युवाओं के कौशल विकास की दिशा में ठोस पहल
यह कार्यक्रम गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, NIF-DST और BIRAC-DBT भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षा, उद्योग और शासन के बीच समन्वय को बढ़ाकर युवाओं के कौशल विकास को सशक्त बनाना था। संचालन डॉ. शक्ति साही ने किया |




