गौतमबुद्धनगर : आगामी एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एबीआरएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पांडे ने जिले का दौरा किया और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पंचशील गुर्जर को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने 5 अक्टूबर को होने वाले नामांकन कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
बैठक के बाद संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पांडे के दौरे और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
संगठन ने आगामी एमएलसी स्नातक चुनाव में अपनी तैयारियों को और तेज करने तथा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने पर जोर दिया।






