Posted By : Rinky
यूपी : शुक्रवार को यूपी के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल जैसे फाइटर प्लेन लैंडिंग करेंगे और अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे, गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी साढ़े तीन किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही निरीक्षण कर चुके हैं, इस एक्सप्रेसवे पर दिन और रात दोनों में लड़ाकू विमान की लैंडिंग कराई जा सकेगी ,लैंडिंग अभ्यास कल यानी 2 मई को शुरू होगा, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं


