Posted By Boby Bhati
Gautam Buddha Nagar : आज ज़िला कारागार गौतम बुद्ध नगर में कामायनी फाउंडेशन के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन कुमार सैन ने जेल में अधीक्षक बृजेश सिंह और जेलर राजीव सिंह , डिप्टी जेलर शिशिर कुशवाहा के साथ महिला कैदियों को कॉटन शूट कपड़े वितरित किए। सर्दी के इस मौसम में शूट का वितरण करना सच्ची मानव सेवा है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। शूट कपड़े वितरण से महिला कैदियों को ठंड से राहत मिलेगी।

- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
जेल में अधीक्षक बृजेश सिंह, जेलर राजीव सिंह ,डिप्टी जेलर शिशिर कुशवाहा और महिला कैदियों ने कामायनी फाउंडेशन को धन्यवाद प्रेषित किया । जिसमें संजय भैया चेयरमैन बिलासपुर नगर पंचायत कामायनी फाउंडेशन के अन्य सदस्य एडवोकेट कविता नागर,अतुल गुर्जर,एडवोकेट अर्चना सिंह (रुस्तमपुर) आदि लोग मौजूद रहे ।






