Posted By Boby Bhati
BREAKING NEWS : गौतम बुद्ध नगर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है ,आज 4 प्रतिशत से वंचित किसानों ने घोड़ी बछेड़ा से लेकर ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण तक पैदल मार्च यात्रा की| उससे पहले पीड़ित किसानों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बाद खुलासा किया|
इस बार चुनाव का करेंगे बहिष्कार – बुजुर्ग महिला
बुजुर्ग महिला ने कहा कि अभी तक हमारा हक नहीं मिला | हम अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे है लेकिन ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण हमारी जाहिज मांगों को पूरा नहीं किया| एक तरफ तो जनप्रतिनिधि यह दावा कर कर रहे है कि इस बार वो भारी बहुमत से जीतेंगे लेकिन बुजुर्ग महिला का बयान जनप्रतिनिधि के दावे को झुटा साबित कर रहा है| महिला ने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तब तक हम किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे|
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
ग्रेटर नोएडा मे 4 प्रतिशत का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है| पीड़ित किसान यह आशा लगाए हुए है कि चुनाव से पहले उन्हे उनका हक मिल जाएगा|
जमीन देने पर भी लोकल मे बच्चों के लिए कोई नौकरी नहीं
इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने नौकरियों को लेकर बड़ा खुलासा किया| महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी जमीन पर बड़ी – बड़ी कंपनिया स्थापित हुई लेकिन इन कंपनियों मे स्थानीय लड़कों को नौकरी नहीं दी जा रही| हमारे बच्चों के साथ लोकल के हो कहकर नौकरी नहीं दी जाती|
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
अब गौतम बुद्ध नगर के किसानों की नजर प्राधिकरण और प्रशासन पर टिकी हुई है| उनका कहना है कि हमे इस बार न्याय की आश है |






