Posted By Boby Bhati
BREAKING NEWS : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित भारत में 16 वर्षों से नंबर वन वैश्विक में प्रमुख उपकरण ब्रांड हायर अप्लायंसेज इंडिया की ए.सी. विनिर्माण का विस्तार कार्य का शिलान्यास एवं प्लांट में एक नई इंजेक्शन मोल्डिंग सुविधा का उद्घाटन किया।
उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा, “हम ग्रेटर नोएडा में अपने विनिर्माण कार्यों के विस्तार की महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हायर इंडिया को हार्दिक बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में, उत्तर प्रदेश एक विनिर्माण केंद्र बनने की राह पर है और हायर की प्रतिबद्धता राज्य और अग्रणी वैश्विक निर्माताओं के बीच बढ़ते सहयोग को रेखांकित करती है। हमें विश्वास है कि यह सुविधा राज्य की आर्थिक वृद्धि को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी |
3500 लोगों के लिए अतिरिक्त रोजगार होगा पैदा
हायर ने इन नई सुविधाओं में महत्वपूर्ण निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। 2024-2028 के बीच हायर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त निवेश करेगा, जिससे 3,500 लोगों के लिए अतिरिक्त रोजगार पैदा होगा और इससे उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। ये निवेश भारत में अपने विनिर्माण का विस्तार करने की हायर की रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। आगामी ए.सी. फैक्ट्री की वार्षिक उत्पादन क्षमता 2.5 मिलियन यूनिट होगी, जो मौजूदा 1.5 मिलियन यूनिट से बढ़कर कुल 4 मिलियन यूनिट हो जाएगी।
- Advertisement -
विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)
इस अवसर पर आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमुख सचिव अनुराग यादव, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी, जिला अधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा, एसीईओ ग्रेटर नोएडा वंदना त्रिपाठी, लक्ष्मी वीएस एवं प्रशासन, प्राधिकरण, पुलिस के अधिकारी गण भी मौजूद रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर




