Posted By : Rinky
ग्रेटर नोएडा : 9 अप्रैल, 2025: उत्तर प्रदेश में पहली बार और फोर्टिस हेल्थकेयर ग्रुप में पहली बार, यहां की विशेषज्ञ टीम ने एक अत्यंत दुर्लभ और जटिल टू-लेवल लंबर डिस्क रिप्लेसमेंट सर्जरी को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह दुर्लभ सर्जरी पूर्व भारतीय राष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट हरपाल सिंह की हुई, जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह जटिल सर्जरी डॉ. हिमांशु त्यागी के नेतृत्व में हुई। साथ ही टीम में डॉ. मोहित शर्मा और डॉ. राजेश मिश्रा भी शामिल रहे। 41 वर्षीय हरपाल सिंह, जो कि पूर्व भारतीय राष्ट्रीय पदक विजेता एथलीट हैं, कई वर्षों से गंभीर कमर दर्द से परेशान थे। डॉ. हिमांशु त्यागी ने बताया कि यह सर्जरी दो चरणों में, एंटीरियर अप्रोच के जरिए की गई, जो तकनीकी रूप से बेहद जटिल मानी जाती है। इस प्रक्रिया में प्रमुख रक्त वाहिकाओं, पेट के अंगों और नसों को क्षति पहुंचने का जोखिम होता है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव, लकवा या लम्बे समय तक विकलांगता का खतरा रहता है। लेकिन फोर्टिस ग्रेटर नोएडा की अनुभवी टीम ने यह चुनौतीपूर्ण सर्जरी बिना किसी जटिलता के सफलतापूर्वक पूरा किया।



